और पवन सिंह के लिए इस भोजपुरी सिंगर ने गाया अश्लील गाना! ऐक्ट्रेस ने कड़े शब्दों में किया पलटवार

Khoji NCR
2021-06-01 07:49:34

नई दिल्ली,। Akshara Singh and Neelkamal Singh Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह काफी चर्चा में हैं। दोनों ही स्टार्स का नाम जोड़कर एक अश्लील गाना इन दिनों का

ी वायरल हो रहा है। इस गाने को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर नीलकमल सिंह ने गाया है। इस गाने में अक्षरा और पवन सिंह के नाम को जोड़ते हुए कुछ अपशब्द कहे गए हैं। हालांकि, इस गाने के वायरल होने के बाद ऐक्ट्रेस ने नीलकमल सिंह को मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में नीलकमल सिंह के गाने का लिंक शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने नीलकमल को कड़े शब्दों में पलटवार किया है। अक्षरा सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'नीलकमल आपका बहुत बहुत धन्यवाद जो ऐसे शब्दों का प्रयोग किया मेरे व मां, बहन, बेटी, नारी शक्ति के लिए आपके दिल से जो सम्मान निकला उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं और समस्त भोजपुरिया समाज का जो मान सम्मान बढ़ाया है उसके लिए भी आपके चरणों में पुष्प अर्पित करना चाहती हूं। ईश्वर करे आप ऐसे गाने गा गाकर आपने जो मुक़ाम हासिल किया है मां सरस्वती उसमे और बढ़ोतरी प्रदान करें।' अक्षरा सिंह ने आगे लिखा, 'वैसे आपको बता दूं आपकी जानकारी के लिए कि जिस शब्द का आपने प्रयोग किया है वही मां काली की शक्ति है वही सुप्रीम पावर है। दिल से आपको आभार।' बता दें कि अक्षरा सिंह का से पोस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बात दें कि एक वक्त पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में हिट जोड़ी मानी जाती थी। दोनों ने एक साथ कई ​सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन बाद में दोनों के बीच हुए कुछ विवाद के चलते उनके बीच काफी कड़वाहट आ गई और दोनों ने एक साथ पर्दे पर काम करना बंद कर दिया। वहीं अब नीलकमल का ये गाना दोनों के बीच के विवाद को फिर से हवा देने की कोशिश कर रहा है।

Comments


Upcoming News