कोविड संस्थानों में निर्बाध रहेगी बिजली आपूर्ति, कंप्लेंट नंबर जारी

Khoji NCR
2021-05-09 08:55:44

नारनौल 9 मई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा कोरोना मरीजों के उपचार और व्यवस्था में लगे चिकित्सा संस्थानों, अस्पताल, क्वारेंटाइन सेंटर, डिस्पेंसरी और आक्सीजन निर्माता यूनिट की मशीनर

ी को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने बताया कि इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इन कंट्रोल रूम में कर्मचारीयों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी कंट्रोल रूम के मोबाईल नम्बरों को भी सार्वजनिक किया गया है। ये नम्बर 24 घंटे चालू रहेंगे। नारनौल के लिए कंट्रोल रूम नंबर 8059888214 जारी किए गए है। इसके अलावा 1912 व 18001804334 टोल फ्री नम्बर इसके अलावा बिजली शिकायत केन्द्र नम्बर 8816888991, 8059888209 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संस्थानों की बिजली प्राथमिकता के आधार पर सुधारी जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व आक्सीजन बनाने वाले उधोगों में बिजली आपूर्ति से सम्बन्धित कोई भी समस्या होने पर उपरोक्त नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है । सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा शिकायतों का निवारण या वैकल्पिक व्यवस्था त्वरित प्रभाव से करवाई जाएगी।

Comments


Upcoming News