विवेक के निधन पर भावुक हुए 'बाहुबली' के कट्टप्पा, एआर रहमान सहित स्टार्स ने यूं किया याद

Khoji NCR
2021-04-17 07:57:24

नई दिल्ली, । पिछले काफी वक्त से मनोरंजन जगत से बुरी खबरें सामने आ रही हैं। एक के बाद एक कई दिग्गज कलाकारो ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। वहीं अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विवेक के

िधन ने सभी को हिलाकर रख दिया है। विवेक का निधन 59 साल की उम्र में हुआ है। विवेक साउथ फिल्म इंडस्ट्री का वो चेहरा थे, जिन्होंने अपनी अदाकारी और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विवेक ने आज यानी 17 अप्रैल की सुबह 4.45 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया है। विवेक को निधन के एक दिन पहले यानी कल 16 अप्रैल को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें तत्काल चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें डॉक्टर्स से ECMO ट्रीटमेंट मिल रहा था। विवेक अपने पूरे इलाज के दौरान ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में थे। एक्टर के निधन से उनके परिवार, फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। विवेक के निधन पर अभिनेता सत्यराज से लेकर संगीतकार एआर रहमान ​सहित इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने विवेक के निधन पर ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर प्रकाश राज ने ​ट्वीट करते हुए लिखा, 'विवेक... बहुत जल्दी चले गए दोस्त.. विचार के पेड़ लगाने के लिए आपका धन्यवाद .. धन्यवाद, मनोरंजक और हमें अपनी बुद्धि और हास्य के साथ सशक्त बनाने के लिए धन्यवाद..आपको हमेशा याद करते रहेंगे...।' एआर रहमान ने भी एक्टर विवेक के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर विवेक की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'विवेक विश्वास नहीं कर सकते कि आपने हमें छोड़ दिया है...तुम्हारी आत्मा को शांति मिले..आपने दशकों तक हमारा मनोरंजन किया है। आपकी विरासत हमारे साथ रहेगी।' फिल्म बाहुबली के कट्टप्पा यानी अभिनेता सत्यराज का विवेक को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो रमेश बाला ने शेयर किया है। सत्यराज अभिनेता को याद करते हुए काफी भावुक नजर आए। तमिलनाडु सरकार में मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर ने लिखा- 'पद्म श्री डॉ. विवेक के निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्हें सिनेमा में बेहतरीन प्रदर्शन, उनके व्यवहार और सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। विवेक की आत्मा को शांति मिले।'

Comments


Upcoming News