अजय देवगन का फ़र्स्ट लुक इस दिन होगा रिलीज़, राजामौली की फ़िल्म में निभा रहे हैं ख़ास किरदार

Khoji NCR
2021-03-30 07:46:33

नई दिल्ली,। एसएस राजामौली की फ़िल्म RRR में अजय देवगन एक बेहद अहम किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में अब अजय के किरदार का फ़र्स्ट लुक रिवील किया जा रहा है और इसके लिए त

रीख़ चुनी गयी है 2 अप्रैल, जिस दिन अजय अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। फ़िल्म के ट्विटर हैंडल से यह सूचना जारी की गयी है, जिसमें बताया गया है कि अजय देवगन का फ़र्स्ट लुक मोशन पोस्टर के ज़रिए रिवील किया जाएगा। ट्वीट में लिखा गया है- वो एक ताक़त है। उन्हें इस अंदाज़ में पेश किया जा रहा है, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। राजामौली निर्देशित आरआरआर इस साल 13 अक्टूबर को रिलीज़ की जा रही है। फ़िल्म में राम चरन और एनटीआर जूनियर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में नज़र आएंगे। आरआरआर में अभी तक राम चरन, एनटीआर जूनियर और आलिया भट्ट के किरदार उनके जन्मदिन पर रिवील किये जा चुके हैं। 27 मार्च को राम चरन के जन्मदिन पर उनके किरदार अल्लूरी सीता रामराजू को रिवील किया गया था। इससे पहले आलिया भट्ट के जन्मदिन पर 15 मार्च को उनके किरदार सीता को दर्शकों के साथ इंट्रोड्यूस करवाया गया था। आलिया की यह पहली दक्षिण भारतीय और पैन-इंडिया रिलीज़ फ़िल्म है। पिछले साल अक्टूबर में एनटीआर जूनियर के किरदार कोमाराम भीम का लुक रिवील किया गया था। फ़िल्म में कुछ नामचीन विदेशी कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। आरआरआर का पूरा नाम Roudram Ranam Rudhiram है। मूल रूप से तेलुगु में बन रही आरआरआर हिंदी समेत 10 भाषाओं में रिलीज़ होगी। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दो ऐसे गुमनाम हीरो की कहानी है, जिन्होंने पहले नवाब और फिर ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ जंग छेड़ी थी। इन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अल्लूरी सीता रामराजू और कोमाराम भीम हैं।

Comments


Upcoming News