Rhea Chakraborty ने सात महीने बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद अब किया ये खास पोस्ट

Khoji NCR
2021-03-08 08:40:15

नई दिल्ली, । पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी अपने फैंस और करीबियों के लिए पोस्ट साझा कर उन्हें इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की मशहू

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। रिया चक्रवर्ती पिछले साल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। उन्हें इस दौरान काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नाम जुड़ने के बाद रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया से भी गायब हो गई थीं। अब सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर वापसी की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपनी मां का हाथ पकड़ी हुई हैं। रिया चक्रवर्ती ने इस तस्वीर को साझा कर अपनी मां को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'हमें महिला दिवस की बधाई... मां और मैं... एक साथ हमेशा के लिए... मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरा धैर्य- मेरी मां'। सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की यह तस्वीर और पोस्ट वायरल हो रही है। अभिनेत्री के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि काफी समय बात रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर वापसी की है। इससे पहले उन्होंने आखिरी पोस्ट पिछले साल 27 अगस्त को किया था। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नाम आने पर किस तरह उनके घर के बाहर लोग उनके पिता को घेरे हुए हैं। रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि वह इस वजह से अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। उस वक्त रिया और उनके परिवार से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पूछताछ चल रही थी। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। उस समय रिया चक्रवर्ती उनके साथ रिश्ते में थीं। इस बात को अभिनेत्री ने खुद स्वीकार किया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती का नाम तक सामने आया था जब दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई और कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मामले में ड्रग्स का भी एंगल निकलकर सामने आया था। जिसकी वजह से रिया च्रकवर्ती और उनके भाई को जेल में भी जाना पड़ा था।

Comments


Upcoming News