Nora Fatehi ने समंदर किनारे बिकिनी में ढाया कहर, हॉट अंदाज से भरा वीडियो इंटरनेट पर हो रहा वायरल

Khoji NCR
2021-03-06 08:59:03

नई दिल्ली, । बॉलीवुड में अपने डांस के लिए फेमस डांसिंग क्वीन एक्ट्रेस नोरा फतेही हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। नोरा न सिर्फ अपने डांस बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती है। वह सो

ल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन नोरा अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। इसी बीच नोरा का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में नोरा का बिकिनी में सिजलिंग अंदाज फैंस के होश उड़ा रहा है। नोरा फतेही के एक फैन पेज जिसका नाम 'shagg_on_nora' है, इस पर उनका एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में नोरा का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि नोरा अपने सेल्फी कैमरे से शूट कर रही हैं। इसमें नोरा पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। नोरा इस वीडियो में बीच पर हैं और उनके पीछे समुद्र की लहरें आती-जाती दिख रही हैं। उनका बैकग्राउंड उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा है। इस दौरान हवा काफी तेजी चल रही है जिसकी वजह से उनके बाल लहरा रहे हैं। वह एक हाथ से इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रही हैं, तो दूसरा हाथ उन्होंने सिर पर रखा हुआ है। नोरा का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसे लाइक करने के साथ ही फैंस इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि नोरा फतेही को शुक्रवार की शाम एक ऐसा सरप्राइज मिला जिसे देखकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना न रहा। नोरा ने हाल ही में नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, साल 2018 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते' में फिल्म 'दिलबर दिलबर' गाने ने यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज़ हासिल करने का कीर्तिमान बनाया है। इसी वजह से उन्हें एक अनोखा सरप्राइज मिला। इस मौके पर म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने नोरा को सरप्राइज देते हुए केक कट कराया। साथ ही उनका स्वागत 50 से अधिक बच्चों ने उन्हीं के गाने 'दिलबर दिलबर' पर डांस करके किया।

Comments


Upcoming News