सुशांत सिंह राजपूत के निधन की ख़बर सुनकर इसलिए सुन्न पड़ गये थे अभिषेक कपूर, देखें यह वीडियो

Khoji NCR
2021-03-05 08:26:09

नई दिल्ली, । सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे पर शोहरत की बुलंदी छूने के बाद काय पो चे से बॉलीवुड में अपना करियर बतौर लीड एक्टर शुरू किया था। इस फ़िल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था, जिन्हो

ंने सुशांत को बड़े पर्दे पर ब्रेक दिया। काय पो चे कमर्शियली और क्रिटिकली सफल रही थी। ख़ासकर फ़िल्म में सुशांत के अभिनय की ख़ूब सराहना हुई थी। इस फ़िल्म ने 22 फरवरी 2021 को आठ साल का सफ़र पूरा कर लिया। तभी से अभिषेक इसकी शूटिंग के बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करके सुशांत की यादें ताज़ा कर रहे हैं। अभिषेक ने अब जो लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, उसमें क्लाइमैक्स के दृश्यों की शूटिंग को दिखाया गया है। इस वीडियो के साथ अभिषेक ने लिखा- इस कहानी को लिखते वक़्त हम बहुत जोश में थे। मुझे याद है, जब हमने क्लाइमैक्स लिखा तो मैं रोया। जब हमने इसे शूट किया तो मैं रोया। जब मैंने एडिट देखा तो मैं रोया। सबसे अधिक मैं तब रोया था, जब बैकग्राउंड स्कोर सुना। मैंने ईशान को इतनी दफ़ा मरते हुए देखा और फिर केदारनाथ में भी। मुझे लगता है, इसीलिए 14 जून को जब मैंने वो दर्दनाक ख़बर सुनी तो मैं सुन्न पड़ गया था, जैसे कि अभी भी हूं। बता दें, काय पो चे, चेतन भगत के उपन्यास 3 मिस्टेक्स ऑफ़ माई लाइफ़ का एडेप्टेशन थी। फ़िल्म की कहानी गुजरात में सेट की गयी थी। सुशांत के साथ राजकुमार राव और अमित साध ने मुख्य किरदार निभाये थे। फ़िल्म में सुशांत के किरदार का नाम ईशान था। अभिषेक और सुशांत इसके बाद केदारनाथ के लिए साथ आये। 2018 में रिलीज़ हुई यह फ़िल्म उत्तराखंड में कुछ साल पहले आयी प्राकृतिक आपदा की पृष्ठभूमि में बनी प्रेम कहानी थी, जिसमें सुशांत ने मंसूर नाम का किरदार निभाया था, जो तीर्थ-यात्रियों को पीठ पर ले जाने वाला पिट्ठू होता है। सारा अली ख़ान ने इस फ़िल्म से डेब्यू किया था। इस फ़िल्म के क्लाइमैक्स में भी मंसूर की मौत हो गयी थी। इसी का संदर्भ अभिषेक ने अपनी इस पोस्ट में लिया है। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत का निधन 2020 में 14 जून को हुआ था। उनका मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित फ्लैट से बरामद किया गया था।

Comments


Upcoming News