ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही बेटी आराध्या है जबरदस्त डांसर, 'देसी गर्ल' पर मां और पिता संग किया डांस, देखें वीडियो

Khoji NCR
2021-02-24 08:22:28

नई दिल्ली, । पूर्व विश्व सुंदरी होने के साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के दीवाने न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी हैं। एक्ट्र

स की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। वैसे ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। लेकिन वह अपने और अपने परिवार के खास पलों को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी अटेंड करने बेंगलुरू पहुंचीं थीं। ऐश्वर्या के साथ उनके पति अभिषेक और अपनी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ इस शादी में शामिल हुईं थीं। इस शादी से ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। श्लोका शेट्टी की शादी के दौरान की ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक और आराध्या की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर दाई हुई हैं। इन तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या का डांस भी जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या पति अभिषेक के साथ प्रियंका चोपड़ा के गाने 'देसी गर्ल' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। दर्शकों को ऐश्वर्या का डांस बेहद पसंद आया है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या की ये तस्वीरें और वीडियो उनके फैनपेज पर शेयर किया गया है। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय सहित उनकी पूरी फैमिली काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। शादी में एक्ट्रेस के अलावा उनकी मां वृंदा राय भी मौजूद थीं। फैंस को अभिषेक और आराध्या और उनकी मां वृंदा की एक साथ तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। खास तौर पर ऐश्वर्या का लुक दर्शकों को ज्यादा लुभा रहा है। शादी के दौरान बच्चन परिवार ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी से पहले के एक समारोह में पेस्टल कलर की पोशाक पहनी हैं। वहीं आराध्या ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना है। इस ड्रेस में आराध्या बेहद ही प्यारी नजर आ रही हैं। यही नहीं आप देख सकते हैं कि तीनों ने अपनी ड्रेस की मैचिंग के मास्क भी पहने हैं।

Comments


Upcoming News