Priyanka Chopra के घर में रहती हैं जैकलीन फर्नांडिस, हर महीने देती हैं इतने लाख रुपये का किराया

Khoji NCR
2021-02-18 08:34:51

नई दिल्ली, । फैंस हमेशा से ही बॉलीवुड स्टार्स की लैविश लाइफस्टाइल के बारे में करीब से जानना चाहते हैं। स्टार्स की यही बात फैंस को उनकी ओर आकर्षित करती है। साथ ही फैंस हमेशा से जानना चाहते हैं क

उनके फैवरेट स्टार्स कैसे घर में रहते हैं। उनका घर अंदर से कैसा दिखता है। जिस घर में वह रहते हैं उसका किराया कितना है। इस तरह की कई और बातें हैं जो वो फैंस को उनकी तरफ खींचता है। वहीं ऐसा बहुत ही कम देखा गया है कि एक स्टार्स को दूसरे स्टार्स के घर रेंट पर रहना पड़े और इसके लिए उन्हें मोटा किराया भी चुकाना पड़े। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की। आइए जानते हैं कि जैकलीन किस स्टार के घर पर रेंट रह रहीं हैं और कितना किराया देती हैं... जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा के घर पर बतौर किराएदार रह रही हैं। कुछ महीने पहले ही जैकलीन, प्रियंका के मुंबई वाले अपार्टमेंट 'कर्मयोग' रेंट पर लिया है। प्रियंका के हामी भरने के बाद ही जैकलीन उस आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हुईं हैं। लेकिन आपको बात दें कि इस आलीशान अपार्टमेंट में रहने के लिए जैकलीन, प्रियंका को लाखों रुपए चुकाती हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस हर महीने प्रियंका चोपड़ा को 6.78 लाख रुपये किराया देती हैं। उस अपार्टमेंट की प्राइम लोकेशन और सुविधाओं की वजह से जैकलीन को इतना रेंट चुकाना पड़ रहा है। वहीं जैकलीन ने इस घर को​​ फिलहाल तीन साल के लिए रेंट पर लिया है। इस हिसाब से जैकलीन को तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़, 44 लाख, 8 हजार रुपये बतौर रेंट देना होगा। जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कई फिल्मी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। जैकलीन जहां एक और सैफ अली खान संग 'भूत पुलिस' में नजर आने वाली हैं। तो वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' की भी शूटिंग में भी बिजी हैं। इन दिनों फिल्मों के अलावा वह अक्षय कुमार संग 'बच्चन पांडे' में भी नजर आने वाली हैं।

Comments


Upcoming News