जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ लौटेगा 'एक विलेन', एकता कपूर ने बताया कब?

Khoji NCR
2021-02-11 09:04:21

नई दिल्ली, । एकता कपूर ने अपनी हिट फ़िल्म एक विलेन के सीक्वल एक विलेन रिटर्न्स की रिलीज़ का एलान कर दिया है। फ़िल्म अगले साल 11 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। एकता ने सोशल मीडिया में एक पोस्टर के

ाथ फ़िल्म का अपडेट शेयर किया। एक विलेन रिटर्न्स का निर्देशन मोहित सूरी ही कर रहे हैं, जिन्होंने पहला भाग भी निर्देशित किया था। सीक्वल के एनाउंसमेंट पोस्टर पर किसी कलाकार का नाम या चेहरा ना दिखाते हुए सिर्फ़ एक स्माइली को कुटिल मुस्कान के साथ दिखाया गया है। इस पर लिखा है- 365 दिनों में एक विलेन की वापसी होगी। एकता ने ट्वीट में लिखा- ऐ विलेन। कहानी फिर करें शुरू? 11 फरवरी 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक विलेन रिटर्न्स। एक विलेन रिटर्न्स का निर्माण भूषण कुमार और एकता कपूर कर रहे हैं। फ़िल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। दिशा और तारा ने यह सूचना शेयर करके लिखा- आपको शिकायत का मौक़ा नहीं देंगे। वहीं, जान और अर्जुन ने सोशल मीडिया एकाउंट्स से पोस्टर शेयर करके लिखा- इस कहानी का हीरो, विलेन है। ज़ाहिर है कि फ़िल्म के दोनों मुख्य पुरुष किरदार नेगेटिव शेड्स लिये हुए होंगे। वहीं, मोहित ने लिखा- हीरो की कहानी सब जानते हैं, पर विलेन की? 2014 में रिलीज़ हुई एक विलेन एक रोमांटिक-थ्रिलर फ़िल्म थी, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाये थे, जबकि रितेश देशमुख नेगेटिव रोल में थे, जो एक साइको किलर का था। रितेश ने पहली बार अपने करियर में नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसे काफ़ी सराहा गया था। फ़िल्म हिट रही थी। जॉन अब्राहम की बात करें तो इस साल उनकी फ़िल्म सत्यमेव जयते 2, ईद पर रिलीज़ हो रही है। वहीं, अर्जुन कपूर की संदीप और पिंकी फरार आने वाली है। दिशा पाटनी सलमान ख़ान के साथ राधे में दिखेंगी, जो ईद पर आ रही है।

Comments


Upcoming News