महादेव कालोनी में विजय बंसल की बैठक में लोगों ने दिया जनसमर्थन, समस्याओं से करवाया अवगत।

Khoji NCR
2021-02-07 10:53:16

विजय बंसल ने कहा आने वाले समय में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम। खोजी/सुभाष कोहली। कालका। हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राज्य सरकार में चेयरमेन रह चुके विजय बंसल एडवोकेट ने नग

परिषद कालका के आगामी चुनावों के मद्देनजर महादेव कालोनी में बैठक कर लोगों से आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार विमर्श किया।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय बंसल ने कहा कि इन चुनावों के मद्देनजर अब तक 96 बैठकें पूरी हो चुकी हैं। नगर परिषद अपने आप मे स्वंयम्भू फंडों से चलने वाली स्वतंत्र मिनी सरकार होती है, जिसे जनता द्वारा चुना जाना है और लोगों के बीच रहने वाला ही परिषद का बेहतर तरीके से जनहित में उपयोग करते हुए समस्याओं का समाधान कर सकता है। महादेव कालोनी में विक्रम सिंह पंवार, चतर सिंह, दर्शन लाल, धन्नू, ओम प्रकाश, हाकम पूर्व पंच, कुलदीप रमन, ज्ञान चंद गुप्ता, पप्पू पूर्व पंच, रमेश, मामू, सादिक, राजू समेत सेकड़ों लोगों ने विजय बंसल का भव्य स्वागत कर समस्याओं से स्वागत करवाया। मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत करके समस्या का हल करवाया। विजय बंसल के साथ एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपांशु बंसल,अजय बबल समेत लोग पहुंचे। महादेव कालोनीवासियों ने कहा कि विजय बंसल ने बतौर चेयरमैन रहते हुए अपने कार्यकाल में हर समस्या का समाधान करवाया। गत वर्ष जब लेबर कालोनी को तोड़ने के लिए प्रशासन आया था, तब विजय बंसल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मशीनों समेत भारी पुलिस बल को वापिस भिजवाया था। इसी तरह हमेशा लोगों के हित मे कार्य करते रहते है। विजय बंसल ने बताया कि भाजपा के कुशासन से जनता परेशान आ चुकी है। कालोनियों में जहाँ मूलभूत सुविधाएं नही है तो वहीं किसान परेशान है, व्यापारी त्रस्त है, कर्मचारी दयनीय स्थिति में है, युवा बेरोजगार है, महिला असुरक्षित है और बुजुर्ग असहाय महसूस कर रहा है। अभी कुछ दिनों में वार्डबंदी होने के बाद चुनावी बिगुल बज जाएगा जिसके तत्पश्चात विजय बंसल द्वारा जनहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाना है। पिछले 10 वर्षों से विजय बंसल ने हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक नगर परिषद एरिया को नगर निगम से निकालने की लड़ाई लड़ी, जिसके फलस्वरूप अब अधिसूचना जारी हुई है। इसके साथ ही इलाके की हर समस्या का समाधान करवाने के लिए सदैव 40 वर्षो से प्रयासरत है। विजय बंसल ने कहा कि इलाके को तयबद्ध नीति के साथ विकास व प्रगति की राह पर लाना जरूरी है, क्योंकि आज भी इलाकावासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। अधिकतर कालोनियां अनियमित है व हर प्रकार से सुविधाओं का अभाव है, जिसके लिए अब नगर परिषद के माध्यम से बेहतरीन रूप से विकास करना जरूरी है।

Comments


Upcoming News