Rhea chakraborty के समर्थन में आईं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, कहा- 'वो मासूम पीड़िता'

Khoji NCR
2021-01-18 12:20:11

नई दिल्ली, । बीते साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को काफी सारे विवादों का सामना करना पड़ा था। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर उनकी बहुत से लो

ों ने आलोचना की थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ गया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद ऐसी खबरें भी आईं कि रिया गहरे सदमे से गुजर रही हैं, लेकिन अब वह धीरे-धीरे अपनी लाइफ में सामान्य हो रही हैं। इस बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने रिया को लेकर बड़ी बात बोली है। दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर रिया चक्रवर्ती के करियर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उसने रिया के करियर को बर्बाद होना बताया। इसके जवाब में सोनी राजदान ने रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'रिया के जेल जाने से वही लोग एक्सपोज हुए जिन्होंने उन्हें जेल भेजा। वह ट्विस्ट डिसाइज की मासूम पीड़िता थीं। क्यों कोई उनके साथ काम नहीं करेगा? मुझे लगता है वह बहुत अच्छा काम करेंगी।' सोशल मीडिया पर सोनी राजदान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपने प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। 14 जून 2020 को उनकी मौते के बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती से सीबीआई, ईडी और एनसीबी ने लंबी पूछताछ भी की है। इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। करीब 1 महीने बाद अभिनेत्री को गर्ल से जमानत मिली थी। वहीं हाल ही में रिया चक्रवर्ती अपने करीबी दोस्त और रियलिटी शो रोडीज के होस्ट राजीव लक्ष्मण के घर उनकी बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं। राजीव लक्ष्मण ने रिया के साथ पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की थीं।

Comments


Upcoming News