रबी की फसल एमएसपी पर बेचने के लिए किसान कराएं पंजीकरण : उपायुक्त

Khoji NCR
2021-01-16 10:13:41

नारनौल। हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रबी की फसलों का पंजीकरण शनिवार से शुरू कर दिया है। इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की रबी की फसल सरकार द्वारा निर्धारित न्

ूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जिला के सभी किसान जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवा दें। इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसलों को ही एमएसपी पर खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडियों में अपनी फसल को बेचने के लिए फसलों का पंजीकरण इस पोर्टल पर करवाना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है इसलिए सभी किसान पहले अपना परिवार पहचान पत्र को अपडेट करवा लें। उसके बाद इस पोर्टल पर उसकी भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो भी किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाना चाहता है वह fasal.haryana.gov.in पर लॉगिन करके खुद भी अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से पंजीकृत करवा सकता है। इसके अलावा किसान अपनी फसल का पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी करवा सकते हैं। डीसी ने बताया कि इस संबंध में किसानों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो वह कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18001802117 और 18001802060 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जिला में 41780 हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई होने का अनुमान है। लगभग 85000 हेक्टेयर में सरसों तथा 9682 हेक्टेयर में चने की बिजाई होने का अनुमान है। वहीं लगभग 450 हेक्टेयर में जौ की बिजाई होने का अनुमान है। जो भी किसान सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल को बेचना चाहता है वह किसान जल्द से जल्द इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं।

Comments


Upcoming News