प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी भाजपा सरकार:विपुल गोयल

Khoji NCR
2024-10-19 11:43:15

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर पुष्प माला के साथ किया जोरदार स्वागत, अग्रवाल सभा के प्रधान सचिन गुप्ता अधिवक्ता युवा नेता व अग्रवाल समाज के पूर्व उपप्रधान गोपाल दास गो

यल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कैबिनेट मंत्री को किया सम्मानित कुरुक्षेत्र, 19 अक्टूबर (सुदेश गोयल):हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है, यह सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी। यह सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का काम करेगी और प्रदेश को विकास की राह पर बहुत आगे लेकर जाएगी। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल शनिवार को पिपली विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इस स्वागत समारोह में अग्रवाल सभा प्रधान सचिन गुप्ता अधिवक्ता व गोपाल दास गोयल,लोगों द्वारा जोश और उत्साह के साथ कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के नागरिकों के हमेशा आभारी रहेंगे। इस प्रदेश की जनता ने भाजपा को तीसरी बार मौका देकर एक नया इतिहास रचने का अवसर दिया है। इतना बड़ा जनसमर्थन पहले कभी भी लगातार तीसरी बार किसी भी राजनीतिक दल को नहीं मिला। इस प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ दूसरी बार नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई, उन उम्मीदों पर सरकार खरा उतरेगी। इस सरकार ने जो वायदे किए थे, मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पदभार संभालते ही पूरे करने शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 हजार युवाओं को एक कलम से सरकारी नौकरियां देकर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। इन युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां मिली है। आज इन युवाओं के घर दिवाली का माहौल है। इससे पहले पिछली सरकारों में युवाओं को पर्ची और खर्ची के आधार पर ही नौकरियां मिलती थी। यह सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर युवा साथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Comments


Upcoming News