अपनी लिटिल प्रिंसेस को गोद में लिए अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका पादुकोण बेटी को निहारते दिखे रणवीर सिंह

Khoji NCR
2024-09-15 09:49:34

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की न्यू मॉम दीपिका पादुकोण अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया, जि

सकी जानकारी कपल ने खुद फैंस के साथ शेयर की थी। दीपिका और रणवीर सिंह के पेरेंट्स बनने की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई, कपल के लिए वेल विशर्स का बधाइयों का तांता लग गया। प्रियंका चोपड़ा , करीना कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स ने कपल को बेटी के जन्म की बधाई दी। वहीं, बीते दिनों शाह रुख खान कपल और इस नन्हीं परी से मिलने अस्पताल गए थे।

Comments


Upcoming News