निक पर चढ़ा Just Looking Like A Wow का खुमार, पत्नी प्रियंका पर यूं प्यार लुटाते आए सिंगर

Khoji NCR
2023-11-03 11:20:37

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका का एक नया लुक देखने के बाद निक जोनस को दीपिका की कही ये लाइंस याद आईं जिसके बा

उन्होंने पत्नी की जमकर तारीफ की। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले कपल्स में से एक हैं। नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे प्रियंका-निक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं। एक तरफ जहां निक जोनस लगातार अपने सिंगिंग टूर में बिजी हैं, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा काम के सिलसिले में इंडिया आई हुई हैं। जियो मामी फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करने के बाद प्रियंका ने जियो वर्ल्ड प्लाजा के ओपनिंग इवेंट को भी अटेंड किया, जिसमें वह बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आईं। दीपिका के ट्रेंड को निक ने भी किया फॉलो सोशल मीडिया पर आजकल जब भी कोई ट्रेंड शुरू होता है, तो उसे वायरल होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कुछ दिनों पहले यश मुखर्जी के 'Just Looking Like A Wow' के मिक्सिंग बनाने के बाद दीपिका पादुकोण ने उस ट्रेंड को फॉलो किया। उनके इस वीडियो को देखने के बाद कई बड़े सितारे इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए दिखाई दिए। अब लिस्ट में एक नाम निक जोनस (Nick Jonas)का भी नाम जुड़ गया है। गुरूवार को निक जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वाऊ"। इस पिक्चर को प्रियंका चोपड़ा की स्टाइलिश एमी पटेल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। सब्यासाची की साड़ी में नजर आई थीं प्रियंका चोपड़ा आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने जियो वर्ल्ड प्लाजा इवेंट में सब्यासाची का कलेक्शन पहना था। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा नियॉन रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, प्रियंका ने रैंप पर वॉक नहीं किया, लेकिन कटरीना कैफ के साथ उन्होंने इस इवेंट में जमकर फोटो खिंचवाई। आपको बता दें कि एक महिला द्वारा सूट की तारीफ करते हुए ये ट्रेंड स्टार्ट हुआ था और अब 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वाऊ' ट्रेंड को बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर्स भी फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं।

Comments


Upcoming News