तेजस' की सफलता के लिए राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचीं कंगना रनोट, कहा- 'आज मैं राममयी हूं'

Khoji NCR
2023-10-26 11:26:46

कंगना रनोट की पिछली फिल्म धाकड़ बुरी तरह फ्लॉप रही थी। फिल्म रिलीज होते ही चंद दिनों में औंधे मुंह गिर पड़ी थी। ऐसे में कंगना के लिए उनकी अगली फिल्म तेजस का हिट होना जरुरी हो गया है। कंगना रनोट

अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस लगातार प्रमोशन कर रही हैं। वहीं, अब तेजस के लिए कंगना रनोट श्रीराम के दर्शन करने राम जन्मभूमि अयोध्या जाएंगी। कंगना रनोट की पिछली फिल्म धाकड़ बुरी तरह फ्लॉप रही थी। फिल्म रिलीज होते ही चंद दिनों में औंधे मुंह गिर पड़ी थी। ऐसे में कंगना के लिए उनकी अगली फिल्म तेजस का हिट होना जरुरी हो गया है। रामलीला में पहुंची कंगना तेजस की सफलता के लिए कंगना रनोट हर पैंतरा अपना रही हैं। हाल ही में दशहरा के मौके पर एक्ट्रेस दिल्ली के लव कुश रामलीला में रावण का दहन करने पहुंची थीं। इसके साथ ही वो पहली महिला बन गईं, जिसने रावण का दहन किया।

Comments


Upcoming News