कौन है ये लड़का', Ranveer Singh को लेकर ऐसा था Deepika की मां का रिएक्शन

Khoji NCR
2023-10-26 11:24:43

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 0 की जोड़ी करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आई। शो के सीजन 8 का पहला एपिसोड टेलिकास्ट हो चुका है। दर्शकों को ये बेहद पसंद भी आ रहा है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ग

रुवार यानी 26 अक्टूबर को करण जौहर एक बार फिर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन के साथ लौटे। नए सीजन में पहले गेस्ट दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आई। दोनों ने करण की कॉफी पर खूब चर्चा की। लव लाइफ से लेकर शादी समेत इस कपल ने अपने एक-एक राज से पर्दा उठाया। शादी के पांच साल बाद जोड़ी ने अपना वेडिंग वीडियो फैंस के सामने साझा किया। इतना ही नहीं इस दौरान रणवीर ने यह भी बताया कि जब उन्होंने दीपिका को प्रपोज किया था जो एक्ट्रेस की मम्मी का क्या रिएक्शन था।

Comments


Upcoming News