17 में आएगी ये विवादित एक्ट्रेस, टॉपलेस फोटोशूट से योगिनी बनने तक कॉन्ट्रोवर्सी से रहा है खास नाता!

Khoji NCR
2023-10-06 09:23:26

टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है। सलमान खान हाल ही में शो का प्रोमो लेकर आए थे। जिसमें उन्होंने दिल दिमाग और दम तीनों से कंटेस्टेंट्स को काम लेने की सलाह दी। इसके साथ ही सल

मान खान ने बिग बॉस 17 के प्रीमियर डेट का भी खुलासा किया। सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ने सीजन 17 के साथ तैयार है। हाल ही में शो के प्रीमियर की घोषणा की गई थी। इस बीच शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अपडेट आ रही है। अब बॉलीवुड की सबसे विवादित कंटेस्टेंट के शामिल होने की खबर आई है। अपने शो में सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स लाने के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड से अब तक पूजा भट्ट, मोनिका बेदी, कोएना मित्रा, तनिषा मुखर्जी, शमिता शेट्टी, रिमी सेन और मिनिषा लांबा जैसी फेमस एक्ट्रेसेस शामिल हो चुकी है। बिग बॉस को लेकर अब जिस बॉलीवुड अदाकारा को लेकर खबर आई है, वो विवादों में इन सब को पीछे छोड़ती हैं। किस एक्ट्रेस की हुई एंट्री ? बिग बॉस 17 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, शो में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी शामिल हो सकती हैं। बिग बॉस से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज की रिपोर्ट के अनुसार, ममता कुलकर्णी कुछ कानूनी विवादों में उलझी हुई हैं। अगर इन मामलों से एक्ट्रेस निपटारा कर पाईं तो वो बिग बॉस के साथ कमबैक करेंगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। ममता कुलकर्णी के विवाद ममता कुलकर्णी फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा नाम है, जो अपने काम से ज्यादा विवादों के लिए चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस ने 90 के दशक में टॉपलेस फोटोशूट कराकर सबसे पहले बखेड़ा किया था। इसके अलावा वो अपने विवादित बयानों के लिए भी चर्चा में रह चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थीं। ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, लेकिन 2003 में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और योगिनी बन गईं। उन्होंने अपने योगिनी लाइफ को लेकर एक किताब भी लिखी थी। सलमान के साथ होगा रियूनियन ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के साथ फिल्म करण- अर्जुन में काम किया था, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। अब अगर एक्ट्रेस बिग बॉस 17 में हिस्सा लेती हैं, तो ये दोनों का रियूनियन भी होगा।

Comments


Upcoming News