केंडल जेनर संग आराध्या बच्चन ने दिया पोज, पेरिस फैशन वीक से वायरल हुई ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी की फोटो

Khoji NCR
2023-10-03 09:07:27

आराध्या बच्चन पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके फोटो और वीडियो वायरल होते हैं जिसमें आराध्या की मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है। एक बार फिर आराध्या बच्चन लाइमलाइट में आ गई है

। उन्होंने पेरिस फैशन वीक में मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ शिरकत की। यहां उन्होंने हॉलीवुड मॉडल केंडल जेनर के साथ पोज दिया। विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन बढ़ती उम्र में भी कहर ढाती हैं। एक बेटी की मां होने के बावजूद उनके जलवे और हेल्थ मेंटेनेस में खास बदलाव नहीं आया है। हाल ही में ऐश्वर्या ने Loreal पेरिस फैशन वीक में अपने ब्यूटी ब्रांड के लिए रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस जब शिमरी गाउन में रैंप वॉक करने उतरीं, तो सबकी निगाहें उन पर ही टिकी रहीं। गोल्डन आउटफिट में ऐश्वर्या की रैंप वॉक देखने लायक थी। इस गॉर्जियस ब्यूटी ने हॉलीवुड मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ रैंप वॉक स्टेज शेयर किया था। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की हॉलीवुड एक्ट्रेस केंडल जेनर के साथ फोटो वायरल हो रही है। केंडल जेनर के साथ आराध्या की फोटो हुई वायरल ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ पेरिस फैशन वीक में शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर इस मां-बेटी की केंडल जेनर के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। ऐश्वर्या अक्सर विदेश जाकर वहां की मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ फोटो सेशन कराती हैं। लेकिन कम ही बार ऐसा होता है कि आराध्या की विदेशी मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ फोटो सामने आई हो। फैंस ने पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या के कई वीडियो और फोटो देख लिए, लेकिन अब बारी है आराध्या की फोटो देखने की। एक फैन पेज की तरफ से पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या और अराध्या की केंडल जेनर के साथ फोटो शेयर की गई है। तस्वीर में अराध्या मां और केंडल जेनर के बीच में खड़ी हैं। तीनों कैमरे के लिए स्माइलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। नव्या नंदा ने किया डेब्यू इस पेरिस फैशन वीक में अपनी मामी को सपोर्ट करने के लिए नव्या नवेली नंदा भी पहुंचीं। यह उनका पहला पेरिस फैशन वीक एक्सपीरियंस था। नव्या ने ऑफ शोल्डर रेड बॉडीकॉन ड्रेस में पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया। इस इवेंट में जया बच्चन और श्वेता बच्चन भी शामिल हुईं थीं।

Comments


Upcoming News