रणबीर कपूर की 'एनिमल' का टीजर आउट, 'फुकरे 3' और 'द वैक्सीन वॉर' हुई रिलीज

Khoji NCR
2023-09-28 07:29:56

हिंदी सिनेमा की मशहूर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह अपनी मधुर आवाज के जरिए आज भी लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज उनकी 94वीं बर्थ एनिवर्स

ी है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर कोकिला को याद किया और उनके लिए एक नोट शेयर किया है। कबीर सिंह डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म की जबरदस्त चर्चा के बीच गुरुवार को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा द वैक्सीन वॉर और फुकरे 3 भी थिएटर्स में आज रिलीज कर दी गई है। पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें... रिलीज हुआ 'एनिमल' का दमदार टीजर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से उनके फर्स्ट लुक ने पहले ही तहलका मचा रखा है। अब रणबीर कपूर के बर्थडे पर एनिमल का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में रणबीर कपूर दमदार लग रहे हैं, तो अनिल कपूर का अंदाज कड़क है। यहां पढ़ें पूरी खबर... जवान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए 2 हफ्ते शाह रुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म ने अब तक शानदार कलेक्शन भी कर लिया है। हालांकि, अब जवान का बिजनेस लगातार लुढ़कता चला जा रहा है। इस उतार-चढ़ाव भरे सफर के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब दो हफ्तों का सफर पूरा कर लिया। आइए जानते हैं, इन 21 दिनों में जवान का बिजनेस कैसा रहा है और अब कहां पहुंचा है। यहां पढ़ें पूरी खबर... लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर पीएम मोदी ने किया याद हिंदी सिनेमा की मशहूर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपनी मधुर आवाज के जरिए आज भी लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज उनकी 94वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर... रिलीज हुई फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर 28 सितंबर को एक साथ दो फिल्म रिलीज हुई है। इनमें विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर और फुकरे फ्रेंचाइजी की फिल्म फुकरे 3 शामिल है। दोनों ही फिल्में चर्चा में बनी हुई है। अब देखना ये है कि बाजी कौन मारता है। किस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलता है और किसकी छुट्टी होती है। यहां पढ़ें पूरी खबर... वुमन रिजर्वेशन बिल पर महेश भट्ट ने किया रिएक्ट नई संसद में सबसे पहला बिल पारित होने वाला महिला आरक्षण विधेयक इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनोट, भूमि पेडनेकर, तमन्ना भाटिया और कीर्ति कुल्हारी ने विधेयक के लिए अपना समर्थन व्यक्त कर चुकी हैं। वहीं, फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने कहा कि जो देश अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता...उसे सभ्य समाज के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Comments


Upcoming News