मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बनाया शानदार खाना, तस्वीरें हुई वायरल

Khoji NCR
2021-01-03 10:44:20

नई दिल्ली, l बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर गोवा में साथ समय बिता रहे हैंl दोनों ने अपने न्यू ईयर वेकेशन साथ मनाया है और कई तस्वीरें शेयर की हैl अब इंस्टाग्राम पर अर्जु

कपूर ने एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें मलाइका अरोड़ा रविवार को खाना बना रही हैं lअर्जुन कपूर ने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैl यह फोटो वायरल हो गई हैl अर्जुन कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'जब वह आपके लिए खाना बनाती हैl' साथ ही उन्होंने इसे मलाइका अरोड़ा को टैग किया हैl वहीं मलाइका अरोड़ा ने अपने हॉलिडे से कई तस्वीरें शेयर की हैl इसके अलावा उन्होंने नए साल की बधाई भी दी थीl मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl इतना ही नहीं दोनों ने दिवाली भी साथ मनाई थीl दोनों धर्मशाला में फिल्म के सेट पर भी साथ नजर आए थेl अर्जुन कपूर जल्द फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगेl इस फिल्म में यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिस और सैफ अली खान की अहम भूमिका होगीl अर्जुन कपूर से अफेयर से पहले मलाइका अरोड़ा की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थीl बाद में उन्होंने तलाक ले लिया थाl मलाइका अरोड़ा बहन अमृता अरोड़ा के नए हॉलिडे होम में रह रही है और अपनी गोवा की छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। अपने प्रशंसकों के लिए रविवार को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने स्विमिंग सेशन से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'मुस्कुराओ, खुश रहो और 2021 को शानदार बनाओ .... रविवार की बधाई।' मलाइका ने इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, 'यह एक शानदार रविवार है।' मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द शादी कर सकते हैl हालांकि अभी तक दोनों ने इस बात की घोषणा नहीं की हैंl

Comments


Upcoming News