मजा मा, कार्तिकेय 2, प्रे... अक्टूबर में आ रहीं बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट

Khoji NCR
2022-09-28 11:31:40

नई दिल्ली, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अक्टूबर में हिंदी और अंग्रेजी की कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा और कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय 2 भी शामिल हैं। म

ा मा सीधे ओटीटी पर आ रही है तो कार्तिकेय 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख कर रही है। अंग्रेजी फिल्मों में हॉरर जॉनर का बोलबाला रहेगा। 1 अक्टूबर नेटफ्लिक्स पर आ रही लास्ट सीन अलाइव (Last Seen Alive) में एक आम आदमी की पत्नी गैस स्टेशन से अचानक गायब हो जाती है। उसे ढूंढने के लिए वो किस हद तक जाता है, फिल्म की कहानी इसी पर आधारित है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में जेरार्ड बटलर और जैमी अलेक्जेंडर मुख्य भूमिकाओं में हैं। नेटफ्लिक्स की सुपरनेचुरल हॉरर यू शुड हैव लेफ्ट (You Should Have Left) में दिखाया जाएगा है कि एक पूर्व बैंकर अपने परिवार के साथ शहर से दूर गांव में छुट्टियां मनाने जाता है। जिस घर में परिवार रहता है, वो उनके लिए हाउस ऑफ हॉरर बन जाता है। केविन बेकन, अमांडा सीफ्राइड मुख्य किरदारों में हैं। 5 अक्टूबर जी5 पर कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय 2 स्ट्रीम की जा रही है। सिनेमाघरों में इस फिल्म ने बेहतरीन कारोबार किया था। हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को जबरदस्त कामयाबी मिली। जी5 पर फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम की जा रही है। सोनी-लिव पर ईशो फिल्म रिलीज हो रही है। मूल रूप से मलयालम में बनी फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होगी। फिल्म में सुरेश कृष्णा लीड रोल में हैं। 6 अक्टूबर प्राइम वीडियो पर माधुरी दीक्षित स्टारर मजा मा रिलीज हो रही है। माधुरी की यह पहली ओटीटी फिल्म है। मजा में गजराज राव, रजित कपूर, बरखा सिंह, ऋत्विक भौमिक, सिमोन सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, निनाद कामत और शीबा चड्ढा अहम किरदारों में नजर आएंगे। 7 अक्टूबर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रे अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी स्ट्रीम होगी। यह साइ-फाइ थ्रिलर फिल्म है। यह प्रिडेटर सीरीज की फिल्म का सीक्वल है।

Comments


Upcoming News