सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के सहयोग से हरित भारत, हरित धरा अभियान के अंतर्गत हुआ पौधारोपण

Khoji NCR
2022-09-14 11:43:02

ग्रामीणों व बच्चों को पेड़ लगाने के लिए शपथ दिलाई गई कुरुक्षेत्र,14 सितम्बर(सुदेश गोयल) : शिक्षण संस्थानों में सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के सहयोग से कुरुक्षेत्र जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में हर

ियाली लाने के लिए निरंतर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय थाना में हरित भारत, हरित धरा अभियान के अंतर्गत सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के सहयोग से पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मुख्य शिक्षक रमेश ने किया। इस मौके पर एस.डी.एम. सोनू राम मुख्य अतिथि के के तौर पर रहे। उन्होंने विद्यालय में त्रिवेणी रोपित की और साथ ही बच्चों और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगवाने की अपील की। एस.डी.एम. ने कहा कि हमारी प्रकृति ने हमें वो समस्त संसाधन तथा सुविधाएं प्रदान की हैं जो सुखी जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। बिना कुछ लिए हमें प्रकृति से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं। इसलिए हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम भी इस प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाएं। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने विद्यार्थियो को पर्यावरण के प्रति सजग होने और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि हमें विशेष अवसरों पर जैसे जन्मदिवस, विवाह समारोहों, सेवानिवृत्ति आदि पर पेड़ उपहार स्वरूप देकर लगवाने चाहिए। विधालय प्रधानाचार्य ओमप्रकाश व मुख्य शिक्षक रमेश ने सभी ग्रामीणों व बच्चों को शपथ दिलाई कि मिलकर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। विद्यालय स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थियो को एस.डी.एम. द्वारा सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से पौधे और डाबर का रियल जूस उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक सुरेंद्र, सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश, बिट्टू, नम्बरदार, सिकंदर, डा. देशबंधु, नरेंद्र, रणधीर, विनोद, रजनी, रेणू, अर्चना इत्यादि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News