सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) द्वारा कुरुक्षेत्र को हरा भरा करने के लिए हरित भारत, हरित धरा अभियान

Khoji NCR
2022-08-31 11:48:16

सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के कार्यक्रम में त्रिवेणी रोपित की गई कुरुक्षेत्र, 31 अगस्त(सुदेश गोयल) : समाज सेवा एवं जागरूकता के कार्यक्रमों के साथ सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) द्वारा कुरुक्षेत्र को

हरा भरा करने के लिए हरित भारत, हरित धरा अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय हंसाला में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के जिला इ-लर्निंग कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को सम्बोधित करते कहा कि हमें प्रकृति की रक्षा एवं पर्यावरण के संरक्षण की जिम्मेवारी को समझना चाहिए क्योंकि प्रकृति ने हमें वो समस्त संसाधन तथा सुविधाएं प्रदान की हैं जो हमारे सुखी जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। बिना कुछ लिए हमें प्रकृति से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं। इसलिए हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम भी इस प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाएं। पवन मित्तल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग होने और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि हमें विशेष अवसरों पर जैसे जन्मदिवस, विवाह समारोहों, सेवानिवृत्ति आदि पर पेड़ उपहार स्वरूप देकर लगवाने चाहिए। ‘आओ मिलकर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं’ का संकल्प दिलाते हुए सभी विद्यार्थियों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट द्वारा सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्टाफ को पोधे और डाबर का रियल जूस उपहार स्वरूप दिया गया। इस मौके पर विद्यालय में त्रिवेणी रोपित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज राजेश सेन ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सीनियर लेक्चरर पूर्ण चंद, मौलिक मुख्याध्यापक रामकरण, पुरुषोत्तम शास्त्री, सेवा ट्रस्ट यूके से दिलबाग सिंह, सुमन्त सैनी, मास्टर रामकुमार, सुभाष, बलजीत, जोगिन्दर मैहला, पवन जांगडा व समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News