प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस दिन दिखाएंगे बेटी का चेहरा, मालती की नानी ने बताई मम्मी-पापा के मन की बात

Khoji NCR
2022-08-03 09:56:12

नई दिल्ली, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले अब विदेश में सेटल हो चुकी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं, खासकर के अपनी बेटी मालती को लेकर। प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी की ना

मकरण सेरेमनी की थी, जहां मालती की नानी मधु चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। मधु ने अब सेरेमनी से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं और उन्होंने इस बात का खुसाला भी किया है कि प्रियंका और निक कब अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाएंगे। सेरेमनी की यादों को शेयर करते हुए मधु ने द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें खुद भी नातिन के नाम के बार में नामकरण के दौरान ही पता चला और उन्हें नाम सुनकर बेहद खुशी भी हुई क्योंकि ये नाम प्रियंका की नानी का है, जिनके एक्ट्रेस बहुत करीब थीं। मधु ने यह भी बताया कि उनके घर पर नामकरण संस्कार के दौरान बच्चे के दादा जी उसके कान में नाम बोलते हैं और साथ ही कुछ अच्छी बातें कहते हैं। मालती के लिए ये रस्में निक के पिता ने की। मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरे रिवील करने की बात पर मधु चोपड़ा ने बताया कि फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि मालती के मम्मी- पापा यानी प्रियंका और निक बेटी के एक साल का होने पर ही फैंस को उसका चेहरे दिखाएंगे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पैरेन्टस आर्मी में डॉक्टर्स थे और अक्सर काम के चलते बिजी रहते थे। ऐसे में प्रियंका बचपन में कुछ सालों तक अपनी नानी के साथ ही रहती थीं, उन्होंने ही प्रियंका को बड़ा किया। मधु चोपड़ा ने यह भी बताया कि घर पर मालती की जिम्मेदारी प्रियंका और निक मिलकर संभालते हैं। मधु ने कहा कि "मैं मालती को मसाज देती हूं और निक उसे नहलाते हैं। इसके अलावा वे बेटी का डाइपर भी चेंज करते हैं।"

Comments


Upcoming News