छोटे हाथी की इस हालत को देख 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी को आया तरस, फैंस से की ऐसी अपील

Khoji NCR
2022-05-02 10:04:05

नई दिल्ली, । टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे

और वीडियो भी जमकर वायरल होते रहते हैं। मुनमुन दत्ता को जानवरों से काफी लगाव रखती हैं। उनके लिए भी वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मुनमुन दत्ता ने अब एक हाथी के बच्चे के लिए फैंस से खास अपील की है। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक छोटे हाथी का है जो हैंडपंप से खुद पानी खींचकर अपनी प्यास बुझा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने खास कैप्शन लिखा और फैंस से जानवरों के लिए खास अपील भी की है। मुनमुन दत्ता ने कैप्शन में लिखा, 'इस भीषण गर्मी में, कृपया कुछ पानी बेचारे आवारा जानवरों और पक्षियों के लिए रखें। कल्पना कीजिए कि वे इस स्थिति में कैसे जी रहे हैं।' सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता के किरदार बबीता जी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। छोटे पर्दे पर उनकी पहचान बबीता जी को तौर पर होती है। बीते दिनों मुनमुन दत्ता को टीवी शो खतरा खतरा में देखा गया था। शो में पहुंचकर उन्होंने काफी मस्ती की। शो में मुनमुन दत्ता को रिझाने के लिए प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज में होड़ देखने को मिली। दोनों को एक दिलचस्प चुनौती शो की होस्ट भारती सिंह ने देती है, इसमें उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता को रिझाना था। भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज को एक चुनौती देती हैं। वह यह है कि उन दोनों को मुनमुन दत्ता को रिझाना था। इसके बाद प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज अपनी शर्ट उतार कर अपनी शानदार बॉडी का प्रदर्शन किया था। दोनों के सिक्स पैक एब्स भी नजर आए थे। वहीं मुनमुन दत्ता दोनों का मनोबल बढ़ाने के लिए चीयर भी करती थीं, हालांकि वह शर्माती भी नजर आ रही थीं।

Comments


Upcoming News