जान्हवी कपूर ने ‘उमराव जान’ के क्लासिकल डांस को किया रीक्रिएट, फैंस को याद आईं एक्ट्रेस की मां

Khoji NCR
2022-05-01 09:39:04

नई दिल्ली, धड़क', 'गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल' जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रोफेश

ल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो इंडियन क्लासिकल डांस करती हुई दिख रही हैं। इस डांस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर साल 1981 में आई रेखा और नसरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म उमराव जान के प्रसिद्ध सॉन्ग इन आंखो की मस्ती पर रेखा के सीन्स को रीक्रिएट कर रही हैं। इस दौरान जान्हवी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने फैंस को इंटरनेशनल डांस डे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, सभी को अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस की शुभकामनाएं भले ही मुझे 2 दिन लेट हो गए हों। जान्हवी की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल के लखनऊ सेट पर देखा गया था। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जान्हवी कपूर अभिनेता वरुण धवन के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। इन फिल्मों में भी आएंगी नजर बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। साथ ही जान्हवी करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में अभिनेता राज कुमार राव के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म रूही में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाया है।

Comments


Upcoming News