प्राइम वीडियो लेकर आ रहा है मुंबई की अनोखी कहानियां, विशाल भारद्वाज और हंसल मेहता समेत 6 डायरेक्टर्स आएंगे साथ

Khoji NCR
2022-04-25 10:17:22

नई दिल्ली, अमेजन प्राइम वीडियो ने आज वेब सीरीज 'मॉडर्न लव मुंबई' की घोषणा की है, जो कि वाइडली अकलेम्ड इंटरनेशनल सीरीज के तीन लोकलाइज्ड इंडियन वर्जन हैं। जिसका 13 मई, 2022 को 240 से ज्यादा देशों में ग्ल

बल लेवल पर प्रीमियर किया जाएगा। प्राइम वीडियो की इस नई ओरिजिनल सीरीज का निर्माण प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस ने किया है। इस सीरीज में प्यार और भावनाओं से जुड़ी दिल को छू लेने वाली 6 कहानियां शामिल हैं। जो मुंबई सिटी के हार्ट में बसी हुईं कहानियां हैं। इस एंथोलॉजी में शामिल हैं - रात रानी- यह शोनाली बोस द्वारा निर्देशित हैं, जिसमें फातिमा सना शेख, भूपेंद्र जादावत और दिलीप प्रभावलकर नजर आएंगे। बाई- हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस सीरीज में तनुजा, प्रतीक गांधी और रणवीर बरार हैं। मुंबई ड्रैगन- विशाल भारद्वाज का निर्देशिन हैं। यह येओ यान, मेयांग चांग, वामिका गब्बी और नसीरुद्दीन शाह द्वारा अभिनीत हैं। माई ब्यूटीफुल रिंकल्स- अलंकृता श्रीवास्तव ने निर्देशिन किया है। इसमें सारिका, दानेश रज़वी, अहसास चन्ना और तन्वी आजमी हैं। आई लव थाने- ध्रुव सहगल द्वारा निर्देशित हैं और इसमें मसाबा गुप्ता, ऋत्विक भौमिक, प्रतीक बब्बर, आधार मलिक और डॉली सिंह जैसे कलाकल शामिल हैं। कटिंग चाय- इसका निर्देशन नूपुर अस्थाना ने किया हैं। जिसमें चित्रांगदा सिंह और अरशद वारसी मेन कास्ट में है। अमेजन प्राइम वीडियो की हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स, अपर्णा पुरोहित ने कहा, “मॉडर्न लव मुंबई छह दिल को छू लेने वाली, लिरिक्ल स्टोरीज का एक गुलदस्ता है जो अपने कई रूपों में प्यार का पता लगाता है और साथ में सभी कहानियां मुंबई के बहु-सांस्कृतिक शहर के साथ एक अद्वितीय प्रेम संबंध का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें यकीन है कि ये कहानियां आपके जीवन में आशा, हास्य और कुछ सनसाइन लेकर आएंगी।” सीरीज को लेकर प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के निर्माता प्रीतिश नंदी ने कहा, “हम मॉडर्न लव जैसी प्रतिष्ठित फ्रैंचाइजी के लिए एक बार फिर अमेजन प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी करके खुश हैं, जिसके पहले से ही दुनिया भर में बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं। हम मानते हैं कि न्यू यॉर्क की तरह, मुंबई शहर भी बेहद आकर्षक है, जिसे हमने खोजा और कैद किया है।” उन्होंने आगे कहा, “महानतम कलाकारों और समकालीन, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय अभिनेताओं और कुछ बेहतरीन निर्देशकों, लेखकों और म्यूजिक क्रिएटर्स के साथ जो आज हमारे पास हैं, मॉडर्न लव मुंबई प्यार के विभिन्न रंगों के माध्यम से खूबसूरती से बातचीत करता है कि कैसे मुंबई, सपनों का शहर है और कैसे जश्न मनाता है। मुझे विश्वास है कि इस एंथोलॉजी सीरीज की हर कहानी दर्शकों का दिल जीत लेगी।"

Comments


Upcoming News