रणवीर सिंह का फैशन सेंस देख लोगों का चकराया सिर, ट्रोल कर कहा- सर्कस ज्वाइन कर रहे हो क्या

Khoji NCR
2022-04-25 10:13:56

नई दिल्ली, रणवीर सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनका फैशन कभी फैन्स को पसंद आता है, तो कभी उसी फैशन के लिए रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो जाते

ैं। इन दिनों बॉलीवुड के बेफिक्रे एक्टर अपनी आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हाल ही में रणवीर सिंह का ऐसा अतरंगी फैशन देखने को मिला जिसे देखकर फैन्स का भी सिर चकरा गया और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। कलरफुल शर्ट और प्लाजो में रणवीर सिंह का दिखा अतरंगी फैशन जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में व्यस्त रणवीर सिंह की एनर्जी इन दिनों एकदम हाई है। हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने रणवीर सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पद्मावत एक्टर व्हाइट रंग की शर्ट में नजर आए, जो काफी हलकी है और काफी फ्लावरी है, अपनी शर्ट के साथ रणवीर ने नीचे कलरफुल प्लाजो पहना और आंखों पर गॉगल्स लगाए पूरी एनर्जी में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह की शर्ट के आगे के बटन खुले हैं और गले में उन्होंने लॉकेट पहना है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह गाड़ी पर बैठकर अपना स्वैग दिखाते हुए भी नजर आए। रणवीर का फैशन देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल कर कही ये बात रणवीर सिंह की एनर्जी देखते ही बन रही है। उनकी जोरदार एनर्जी और अनोखा फैशन जहां कुछ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। तो वही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनके इस अनोखे फैशन सेंस के लिए एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, 'क्या आप सर्कस ज्वाइन कर रहे हो?, तो वही दूसरे यूजर ने रणवीर सिंह के आउटफिट का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'क्या इन्होंने दीपिका का आउटफिट पहना है, पक्का हां। अन्य यूजर ने लिखा, 'ये इस तरह के कपड़े क्यों पहनते हैं'। लोग सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को उनके आउटफिट के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जयेशभाई जोरदार यशराज बैनर तले बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और हाल ही में फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया है। एक तरफ जहां सितारों को ट्रेलर पसंद आया तो वही सोशल मीडिया पर लोगों से फिल्म के ट्रेलर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है।

Comments


Upcoming News