मशहूर निर्देशक टी रामा राव का निधन, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Khoji NCR
2022-04-20 10:10:13

नई दिल्ली, साउथ और हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक टी रामा राव (तातिनेनी रामा राव) का निधन को गया है। टी रामा राव ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। बीते कुछ समय से टी रामा राव उम्र संब

ंधी बीमारी की वजह से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रामा राव के परिवार वालों ने एक बयान के जरिए उनके निधन की खबर दी और बताया कि दिग्गज फिल्मकार ने आज सुबह (20 अप्रैल) को आखिरी सांस ली है। टी रामा राव के निधन से साउथ और अलावा बॉलीवुड सिनेमा में भी शोक का माहौल है। उनका जन्म साल 1938 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। टी रामा राव ने हिंदी और साउथ सिनेमा की मिलाकर अपने पूरे करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 50 के दशक में बतौर सह निर्देशक साउथ सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 1966 में उन्होंने बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू किया। शुरुआत में टी रामा राव ने नवरात्रि, मंछी मित्रुलु, जीवना तरंगलू और अमर प्रेम जैसी तेलुगू फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में साल 1979 में अपना हाथ आजमाया। टी रामा राव ने साल 1979 में फिल्म लोक परलोक का निर्देशन किया था। इस फिल्म में अभिनेता जितेंद्र और जया प्रदा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद टी रामा राव ने जुदाई (1980), एक ही भूल (1981), जीवन धारा ( 1982), अंधा कानून (1983), नसीब अपना अपना (1986), संसार (1987), मुकाबला (1993) और जंग (1996) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। टी रामा राव की आखिरी निर्देशन में बनी फिल्म बेटी नंबर 1 थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म में गोविंदा और रंभा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद से टी रामा राव ने सिनेमा को अलविदा कह दिया था। उनके निधन पर बॉलीवुड सितारों के बीच शोक की लहर है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने टी रामा राव के निधन को शोक व्यक्त किया। उनके परिवार की ओर से जारी बयान को अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने टी रामा राव के निधन पर शोक जताया और उनके आत्मा की शांति की कामना की।

Comments


Upcoming News