शर्त लगा लीजिए, तस्वीर में दिख रहे इस स्टार किड को नहीं पहचान पाएंगे आप! इनके मम्मी-पापा हैं सुपरस्टार

Khoji NCR
2022-03-25 09:26:45

नई दिल्ली, बॉलीवुड सेलेब्स के लिए लोगों में खासा क्रेज होता है। वो क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं, किसके साथ अफेयर है, जैसी जानकरियों के लिए इंटरनेट पर फैंस लगातार सर्च करते रहते हैं। फिर बात अग

इनकी फैमिली की हो, तो लोग उनसे जुड़ी हर डिटेल जानना चाहते हैं। ऐसी ही कुछ दीवानी होती है स्टार किड्स के लिए भी। तस्वीर में हमने आपको ऐसे ही एक पॉपुलर स्टारकिड की झलक दिखाई है, जिसे आपको पहचानना है कि ये है कौन? हिंट के तौर पर हम सिर्फ इतना बता सकते हैं कि इनके मम्मी-पापा आपके चहेते सितारे हैं। क्या नहीं पहचान पाए? तो चहिए हम आपकी मदद कर देते हैं, स्कूल यूनिफॉर्म में मास्क लगाए नजर आ रही ये क्यूट सी बच्ची और कोई नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन हैं। अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय की लाडली बेटी आराध्या सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर आराध्या की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि इंस्टाग्राम पर उनके कई फैन पेज बने हैं। नेटिजेंस परिवार के साथ उसकी प्यारी तस्वीरें और स्कूल एक्टिविटी के वीडियो देखना पसंद करते हैं। ऐसी ही एक अनदेखी तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है, जिसमें आराध्या को स्कूल फंक्शन में देखा जा सकता है। यह महामारी के बाद की तस्वीर की लग रही है, जहां स्कूल में COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लाइन में खड़ा हर छात्र मास्क पहने हुए दिखाई दे रहा है। हेयरस्टाइल के साथ अपने शॉर्ट ब्लंट की वजह से आराध्या को आसानी से पहचाना जा सकता है। उन्होंने सफेद हेयरबैंड भी पहना हुआ है। हाल ही में आराध्या का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अमिताभ बच्चन की पोती अपने स्कूल फंक्शन के लिए कविता पाठ करतीं नजर आईं थीं। हर कोई आराध्य की हिन्दी भाषा पर पकड़ और उच्चारण को सुन मंत्रमुग्ध हो गया था।

Comments


Upcoming News