अंकिता लोखंडे ने शादी के बाद पहली होली पर दी ग्रैंड पार्टी, सितारों से सजा यूं रहा सेलिब्रेशन

Khoji NCR
2022-03-19 09:33:54

नई दिल्ली, कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ शुक्रवार को अपनी पहली होली सेलिब्रेट की। जिसके लिए उन्होंने एक ग्रैंड होली पार्टी का मुंबई में

आयोजन किया। अंकिता की इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के लगभग सभी जाने-माने चेहरे पहुंचे और रंगों के इस त्योहार पर धूम मचाते नजर आए। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं और खूब देखी जा रही हैं। अंकिता और विक्की की बात करें तो दोनों पार्टी में सफेद रंग की मिरर ड्रेस में एक-दूसरे संग ट्विनिंग करते नजर आए। अंकिता ने साड़ी कैरी किया था, तो वहीं विक्की कुर्ता पायजामा पहने दिखे। दोनों ने अपनी पहली होली पर जमकर एंजॉय किया और एक-दूसरे के साथ खूब रंग खेला। अंकिता और विक्की के इस पार्टी की गेस्ट लिस्ट की बात करें तो इनकी पार्टी सितारों से सजी रही। एक्टर जय भानुशाली अपनी पत्नी माही विज व बेटी तारा के साथ होली खेलने के लिए आए। पार्टी में टीवी इंडस्टी के न्यू कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने पॉवर कपल की तरह एंट्री की। एक्टर अली गोनी भी अपनी गर्लफेंड जैस्मिन भसीन के साथ पार्टी में होली सेलिब्रेट करने पहुंचे। अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ पहुंचे और जमकर मस्ती करते नजर आए। होली के मौके पर रवि दुबे और सरगुन मेहता भी साथ में मस्ती करते हुए नजर आए। इसके अवाला पार्टी में प्रोड्यूसर एकता कपूर, कृष्णा अभिषेक की पार्टनर कश्मीरा शाह व बहन आरती सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ और अनीता हसनंदानी उनके पति रोहित रेड्डी के साथ पहुंची और पार्टी में चार चांद लगाया।

Comments


Upcoming News