जान्हवी कपूर ने खुशी कपूर के पैरों को बताया 'स्पाइडरी लॉन्ग लेग्स', वीडियो शेयर कर बहन को किया टीज

Khoji NCR
2022-03-13 08:36:17

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बी टाउन की क्यूट सिस्टर्स की जोड़ियों में से एक है। दोनों अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती

हैं। जो उनके फैंस को खूब पसंद आती है। हाल ही में जान्हवी ने एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बहने एयरपोर्ट पर मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह एयरपोर्ट पर खुशी कपूर का वीडियो बनाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में खुशी ट्रॉली बैग पर बैठी हुई हैं और पीछे से उनकी दोस्त उन्हें बैग के सहारे धक्का देते हुए ले जा रही हैं। जिस दौरान जान्हवी बैग को सीधा करने के लिए भी कहती हुई सुनाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जान्हवी ने खुशी को छेड़ते हुए कैप्शन में लिखा, 'खुशी कपूर अपने स्पाइडरी लॉन्ग लेग्स का इस्तेमाल करना भूल गईं।' दोनों बहनों का यह मस्ती करते हुए वीडियो और जान्हवी का मजाकिया कमेंट लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी बाते शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपना वर्कआउट करते हुए एक तस्वार शेयर की थी और बताया था कि सपने में उन्हें उनकी जिम ट्रेनर की अवाज सुनाई देती है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था - कभी-कभी जब मैं सो जाती हूं, तब भी मैं नम्रता पुरोहित को अपने सपनों में गो स्लोली कहते हुए सुनती हूं।" वक्र फ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी 'मिली' और 'दोस्ताना 2' में भी अभिनय करते दिखेंगी। एक्ट्रेस के पास करण जौहर का एक और प्रोजेक्ट 'तख्त' भी है। जिसमें उनके साथ करीना कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी होंगी।

Comments


Upcoming News