वार्षिक होली महोत्सव 19 को इंडस्ट्रियल एरिया में

Khoji NCR
2022-03-09 11:09:59

नारनौल: दक्षिण हरियाणा सांस्कृतिक मंच की एक बैठक स्थानीय सिंघाणा मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में रेडियो अरावली कार्यालय में मंच के प्रधान संत लाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निर्णय लिय

गया कि इस वर्ष वार्षिक होली महोत्सव का आयोजन 19 मार्च शनिवार को इंडस्ट्रियल एरिया में किया जाएगा। हर बार कार्यक्रम होलिका दहन से पहले दिन आयोजित किया जाता है, परन्तु इस बार धुलंडी के दूसरे दिन किया जाएगा। कार्यक्रम में फागुन के गीत, छंद, धमाल, साग व अन्य पारंपरिक कार्यक्रम का समावेश रहेगा। कार्यक्रम में जो भी कलाकार भाग लेना चाहते है उनका रजिस्ट्रेशन तथा चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलाकारों की रिहर्सल तरवा कर प्रस्तुतियों को मनोहारी रूप प्रदान कर नई पीढ़ी के युवाओं को अपनी लोक संस्कृति से अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण कर मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को इस बार भव्य रूप से आयोजित करने के लिए मंच के सदस्यों की जिम्मेवारी भी लगाई गई हैं। कार्यक्रम के कार्यकारिणी सदस्य पूर्व प्राचार्य महेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रवक्ता भूप सिंह कलाकारों के चयन एवं सम्पर्क करें। मीटिंग में पूर्व अध्यापक महेंद्र यादव, महेंद्र कुमार मित्तल, खनन अधिकारी वासुदेव, पूर्व प्रवक्ता भूप सिंह, पूर्व मुख्याध्यापक शुभ राम, राजरानी, सत्यनारायण एडवोकेट, वेद प्रकाश शर्मा, कुलदीप सिंह गहली आदि उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News