चौधरी अभय सिंह एडवोकेट बने जिला युवा अध्यक्ष महेन्द्रगढ

Khoji NCR
2022-03-08 11:45:56

नांगल चौधरी ,जननायक जनता पार्टी (जजपा) महेंद्रगढ़ युवा का जिलाध्यक्ष चौधरी अभय सिंह एडवोकेट को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ,उपमुख्

मंत्री दुष्यंत चौटाला व जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह की सलाह पर युवा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान ने की है। अभय सिंह एडवोकेट ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी ताकि पार्टी की युवा बिग्रेड को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा वह जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इसमें मेहनती और कर्मठ युवाओं को जगह दी जाएगी। उन्होंने शीर्षक नेताओं का धन्यवाद किया कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी है उसके लिए। आपको बता दें कि चौधरी अभय सिंह एडवोकेट के पिता चौधरी मूलाराम नारनौल से पुर्व विधायक रहे हैं और 2019 का विधान सभा का चुनाव जननायक जनता पार्टी की टिकट पर नांगल चौधरी से लड़ा था ।

Comments


Upcoming News