गुरुग्राम में होने वाली हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की बैठक से पहले श्रम मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

Khoji NCR
2022-02-10 13:11:41

प्रदेश सरकार गरीब वर्ग के कल्याण के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी जिला महेंद्रगढ़ में भी श्रम विभाग का कार्यालय खोला जाएगा नारनौल एनसीआर हरियाणा (अमित कुमार यादव हरियाणा)÷ के श्रम मंत्री अनू

प धानक ने कहा कि हरियाणा में पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही है। सभी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके इसके लिए जिला महेंद्रगढ़ में भी श्रम विभाग का कार्यालय खोला जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। श्रम मंत्री वीरवार को नारनौल के बीएंडआर रेस्ट हाउस में लेबर विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों को समय पर हितलाभ मिले। इसके साथ ही हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार के पंजीकरण के लिए 90 दिन की कार्य पर्ची को वेरीफाई करने के लिए सभी ग्राम सचिवों को हिदायत दी जाए कि वे इस बारे में अपना रजिस्टर भी मेंटेन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब वर्ग के कल्याण के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। मजदूरों की ओर से किए जाने वाले आवेदनों पर बिना वजह कोई ऑब्जेक्शन ना लगाया जाए। रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले में 65 हजार मजदूरों को हरियाणा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार योजना के तहत पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा असंगठित/संगठित क्षेत्र में काम करने वाले पात्र नागरिकों के लिए भी सरकार ई श्रम कार्ड बना रही है। ई श्रम कार्ड के माध्यम से भी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। प्रदेश में अब तक लगभग 48 लाख ई श्रम कार्ड बनाए गए हैं। अकेले महेंद्रगढ़ जिला में लगभग डेढ़ लाख नागरिकों ने ई श्रम कार्ड बनवाए हैं। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न मजदूर यूनियन के साथ भी बातचीत की तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में होने वाली बैठक में श्रम विभाग के अधिकारी पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं का अध्ययन करेंगे। इस मौके पर उप श्रम आयुक्त गुरुग्राम आर के नैन, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्रम विभाग के सहायक निदेशक प्रफुल्ल बेनीवाल, महेश कुमार सहायक, रमेश शर्मा तथा मजदूर यूनियन भवन निर्माण कार्य से प्रधान सीताराम व प्रधान हरिराम के अलावा अन्य यूनियन के सदस्य मौजूद थे।

Comments


Upcoming News