शहरी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगी जननायक जनता पार्टी (जजपा).

Khoji NCR
2022-02-07 13:57:23

आने वाली 10 फरवरी को जजपा नेता लेंगे बैठक÷ सिकंदर गहली (जिला प्रवक्ता) नारनौल एनसीआर हरियाणा (अमित कुमार यादव)÷ जजपा पार्टी की ओर से स्थानीय नगर चुनाव को लेकर अर्बन लोकन बॉडीज समन्वय समिति का गठ

न किया है। इसमें महेंद्रगढ़ जिला के लिए पार्टी ने राज्यमंत्री अनुप धानक व राष्टÑय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी को जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह दोनों वरिष्ठ नेता 10 फरवरी को जिलास्तर पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंने नारनौल आएंगे। जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि जननायक जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष डा. अजयसिंह चौटाला की ओर से प्रदेश के लिए अर्बन लोकल बॉडीज समन्वय समिति बनाई गई है। इसमें जिला वाइज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। वे नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में होने वाले चुनाव में पार्टी की अहम भागीदारी निभाने के लिए जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस समन्वय समिति ने फैसला लिया है कि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर 10 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे नारनौल में सिंघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक होगी। इसमें राज्यमंत्री अनुप धानक व राष्टÑीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मंजू चौधरी करेंगी। बैठक में राष्टÑीय उपाध्यक्ष कवरसिंह कलवाड़ी, राष्टÑीय महासचिव कमलेश सैनी, राष्टÑीय सचिव अनीता यादव, प्रदेश सचिव रमेश पालड़ी, जिला शहरी अध्यक्ष अशोक सैनी, महिला जिला अध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, वरिष्ठ नेता तेजप्रकाश एडवोकेट, जाट महासभा प्रधान विजयपाल एडवोकेट, जिला युवा अध्यक्ष सम्राट यादव, इनसो जिला अध्यक्ष अभिषेक गुहरावटा, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता, सुरेश पटीकरा, अलावा जिला के चारों हलका अध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Comments


Upcoming News