एक बार फिर से नजर आएगी शेषा, एक्ट्रेस अदा खान का लुक हुआ लीक

Khoji NCR
2022-02-06 14:39:15

नई दिल्ली,। एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 6 के अनाउंसमेट के बाद से ही शो से जुड़ी नई-नई बाते सामने आ रही हैं। हाल ही में खुलासा किया गया था कि बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश नई नागिन बनेंगी और

लीड रोल में नजर आएंगी। प्रोमो में ये भी बताया गया कि तेजस्वी सिर्फ नागिन नही बल्कि सर्वश्रेष्ठ नागिन होंगी। वहीं अब खबरें आ रही है कि अदा खान फिर एक बार 'नागिन 6' से अपनी वापसी कर रही हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस बार वो कौन सा किरदार निभाएंगी। अदा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज साझा की है। जिनमें वह नागिन के अटायर में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अदा ब्लैक कलर के कपड़ो और सोने के जेवर पहने हुए दिख रही हैं। वह जंगलो में खड़ी अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि शायद इस बार भी अदा नेगेटिव भूमिका में नजर आने वाली हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अदा ने कैप्शन में लिखा, 'शेषा आ रही है आज' और इसके साथ ही उन्होंने नागिन का इमोजी भी बनाया। आपको बता दें कि अदा खान शो के पहले सीजन से नागिन फ्रैंचाइजी का हिस्सा रही हैं। उन्होंने नागिन के सीजन 1 में मौनी रॉय की ऑनस्क्रीन बहन 'शेषा' का किरदार निभाया था। जिसमें अदा खान नेगेटिव भूमिका में थी। मौनी की बहन 'शेषा' नागिन के उनके किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था। नागिन 6 के प्रोमो की बात करें तो इस बार नागिन दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी पर आधारित होगी। इसमें सर्वश्रेष्ठ नागिन एक जानलेवा वायरस से लड़ती हुई नजर आने वाली हैं। इस बार सर्वश्रेष्ठ नागिन का दुशमन कोई इंसान नही है बल्कि एक खतरनाक वायरस होगा, जिससे वह पूरे देश को बचाती नजर आने वाली है। नागिन 6 रिलीज डेट और टाइम ‘नागिन 6‘ देखने के लिए दर्शको को अब ज्यादा इंतजार करने की जरुरत नही है क्योकि शो की रिलीज डेट और टाइम बता दी गई है। कलर्स ने प्रोमो के जरिए खुलासा किया है कि शो 12 फरवरी से शनिवार और रविवार रात आठ बजे प्रसारित होगा। यहां देखें वीडियो,

Comments


Upcoming News