गांव मूसनोता के पहाड़ पर बनेगी 1.50 किलोमीटर लंबी झील

Khoji NCR
2022-01-31 14:31:50

845000 क्यूबिक मीटर पानी रोकने की क्षमता होगी पानी भरने के बाद दिखाई देगा खूबसूरत नजारा 5 करोड 11 लाख रुपए की लागत से बनेगा चेक डैम 15 फरवरी को खोले जाएंगे टेंडर बरसाती पानी इकट्ठा कर किया जाएगा

ूमिगत जल में सुधार नारनौल एनसीआर हरियाणा (अमित कुमार यादव )÷ नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मूसनौता की पहाड़ी में 5 करोड 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाला चेक डैम एक और जहां भूमिगत जल में सुधार करेगा वहीं पर्यटन की दृष्टि से भी अहम होगा। हरियाणा सरकार से इस कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। अब 15 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। यह काम पूरा होने के बाद यहां खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। नांगल चौधरी के विधायक डॉक्टर अभय सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य गांव मूसनौता की पहाड़ियों में बहकर जाने वाले पानी को रोकेगा तथा इस पानी का सदुपयोग भूमिगत जल में सुधार तथा सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहाड़ी के नाले में 1.50 किलोमीटर लंबाई में पानी इकट्ठा किया जाएगा। साथ ही 4.95 वर्ग किलोमीटर के कैचमेंट एरिया को भी उपचारित किया जाएगा। इस चेक डैम में बरसात के सीजन में पानी उपलब्ध होगा जिसका अधिकतम डिस्चार्ज 19.21 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित चेक डैम की ऊंचाई जमीनी स्तर से 16 मीटर रखी गई है तथा डैम के ऊपरी चौड़ाई 2 मीटर प्रस्तावित है। इसके नीचे की चौड़ाई 18 मीटर प्रस्तावित है। तलहटी में बांध की लंबाई 34 मीटर तथा ऊपरी लंबाई 84 मीटर प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस बांध में पानी रोकने की क्षमता 845000 क्यूबिक मीटर है और इस पर अनुमानित 5 करोड 11 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसकी निर्माण अवधि 6 महीने निर्धारित की गई है। इस कार्य के टेंडर 15 फरवरी 2022 को खोले जाएंगे। इस बांध के निर्माण में सीमेंट कंक्रीट, शॉर्ट क्रीट, आर. सी. सी., रोक बोल्ट , वायर मेश तथा वायर क्रेटस आदि अत्याधुनिक तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। जरूरत के समय में सिंचाई के लिए भी एक हजार एमएम का स्टील पाइप का भी प्रावधान किया गया है। यह आसपास के कृषि क्षेत्र को जरूरत के समय सिंचाई के लिए भी काम आएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यहां पर आसपास के क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी तथा इस झील पर खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

Comments


Upcoming News