एकता कपूर की नागिनों के नाम पर से उठा पर्दा, टीवी की दो बड़ी बहुएं बनेंगी नागिन

Khoji NCR
2022-01-27 14:23:21

नई दिल्ली, । एकता कपूर का सुपर नैचुरल शो नागिन ऑडियंस के बीच काफी फेमस हैं। अब तक हमें मौनी रॉय से लेकर सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना और निया शर्मा और अनीता हसनंदानी सहित कई अभिनेत्रियां नागिन के र

प में नजर आ चुकी हैं। एकता कपूर के पॉपुलर शो के अब तक पांच सीजन आ चुके हैं और सभी सीजंस को ऑडियंस द्वारा खूब पसंद किया गया है। पांच सफल सीजन के बाद अब निर्माता एकता कपूर अपने लोकप्रिय शो नागिन 6 के नए सीजंस के साथ जल्द लौट रही हैं। हालांकि एकता कपूर की नई नागिन कौन होंगी अब तक पर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब इससे पर्दा उठ चुका है। टीवी की दो बहुएं बनेंगी एकता कपूर की नागिन हर फैंस यही जानने के लिए उत्सुक था कि एकता कपूर की नई नागिनों के रूप में दर्शक किसे देखेंगे। जब शो का पहला प्रोमो आया था तब लोगों ने एकता कपूर के शो नागिन 6 में अपनी-अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों को देखने की इच्छा जताई थी। लेकिन अब कौन होंगी एकता कपूर की नागिन ये हमें पता चल गया है। हमें एक करीबी सूत्र से पता चला है कि टीवी की दो पॉपुलर बहुएं रुबीना दिलैक और तेजस्वी प्रकाश एकता कपूर के शो में नागिन की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि कौन अच्छी और कौन जहरीली नागिन होगी इस पर से अभी पर्दा नहीं उठा है। पहली बार परदे पर दिखेंगी साथ सूत्रों की माने तो रुबीना दिलैक की बिग बॉस 14 के बाद से बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए एकता कपूर ने उन्हें नागिन के सीजन 6 में कास्ट करने का मन बनाया था। हालांकि वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 15 में नजर आ रहीं तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 में देखने के बाद ही एकता कपूर ने उन्हें अपने सबसे लोकप्रिय शो नागिन 6 के लिए अप्रोच किया था और दोनों ही अब पहली बार इस शो में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। तेजी से वायरल हुआ था नागिन 6 का टीजर एकता कपूर ने कुछ दिनों पहले ही अपने नागिन 6 का टीजर लांच किया था, जिसे देखने के बाद कुछ लोग तो नई नागिन का स्वागत करने और शो के लिए उत्सुक दिखें। तो वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर नागिन शो की महामारी से तुलना करने पर उन्हें खूब ट्रोल किया था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'कोई सेंस है इस बात का।' तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'नागिन बनी कोविशिल्ड और को वैक्सीन।' नागिन के कई सफल सीजन के बाद अब ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि एकता कपूर अपने फैंस के लिए 'नागिन 6' के साथ क्या नया लाती हैं।

Comments


Upcoming News