अर्जुन कपूर ने मां मोना कपूर को किया याद, लिखा इमोशनल नोट

Khoji NCR
2022-01-25 14:29:11

नई दिल्ली,। इशकजादे एक्टर अर्जुन कपूर बॉलीवुड के एक सफल अभिनेता हैं। आज के दौर में नाम, पैसा, शोहरत सभी उनके पास है। लेकिन एक कमी उन्हें हमेशा ही कचोटती रहती है और वह है उनके मां की कमी। सोशल मीड

या पर कई बार अपनी मां को याद करते हुए उन्होंने अपने दिल की बात साझा की हैं। इसी कड़ी में, आज एक बार फिर से अर्जुन कपूर ने अपनी मां के लिए एक भावुक नोट लिखा है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वह सूट पहने टेरेस पर खड़े हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'हमेशा सोचता था कि क्या वह मुझे वहां से देख रही हैं...' उनके पोस्ट पर फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी रिऐक्शन दिया है। जिनमें सिद्धांत कपूर, टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ, रिया कपूर के पति करन बूलानी शामिल हैं। सभी ने उन्हें कहा है कि हा वह(मां) तुम्हें देख रही हैं। अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के बहुत करीब थे। मां के साथ अपनी बॉन्डिंग पर उन्होंने मीडिया में कई बार बात की है। अर्जुन की डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' के रिलीज से कुछ दिन पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था। बता दें कि अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर ने साल 1983 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। शादी के बाद मोना को दो बच्चे, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। लेकिन साल 1996 में मोना और बोनी कपूर ने तलाक ले लिया था। जिसके बाद अर्जुन और उनकी बहन अंशुला अपनी मां मोना के साथ रहने लगे और बोनी कपूर ने अभिनेत्री श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। वहीं, 25 मार्च 2012 को अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन हो गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स', फिल्म 'कुत्ते' और फिल्म 'द लेडी किलर' में दिखाई देंगे। अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आए थें। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम थें।

Comments


Upcoming News