*उन्हाणी के डॉ. राजेश को मिला भारत माता अभिनंदन सम्मान 2022*

Khoji NCR
2022-01-25 13:45:59

नारनौल एनसीआर हरियाणा (अमित कुमार यादव)÷ हरियाणा की पंजीकृत व राष्ट्रीय स्तर पर देश के विभिन्न प्रदेशों में शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भारत माता अभिनंदन संस्था ने उन्हाणी निवासी

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी शिक्षक डॉ.राजेश कुमार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश व समाज के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए भारत माता अभिनंदन सम्मान 2022 से नवाजा है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोतम मित्तल महासचिव मंजू मित्तल ने उन्हे यह सम्मान ऑनलाइन प्रदान किया है। सम्मान मिलने पर तामींल जगत से मुख्यशिक्षक चन्दन सिंह यादव, हर्ष शर्मा, राजेंद्र साँवरिया, शिक्षक वेदप्रकाश, करतार गणियार, शुभराम, संजय सीहोर, कृष्ण दोंगडा ने ख़ुशी जाहिर की वही दूसरी तरफ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से संतोष गुप्ता, धर्मवीर पालीवाल सोनीपत मुख़्तार, मांगे बारडा, कंवर साहब क़रीरा,कपूर दलाल गुरुग्राम देशराज कोटिया, रवि कादयान रोहतक,सुरेन्द्र जागलान जींद. राजेश भांड़वा, विपक दुबलधन, ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Comments


Upcoming News