अनुपम खेर की माँ ने पंड़ित से पूछा पोते सिकंदर की शादी का सवाल, जानिए क्या मिला जवाब

Khoji NCR
2022-01-05 10:36:33

नई दिल्ली, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी एक्टिविटी के लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर देश के समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने अधिकारिक

सोशल मीडिया हैंडल पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने मां से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपनी मां से कहते हैं कि आपको इन पंडित जी पर कितना भरोसा है, जिसका जवाब देते हुए उनकी मां कहती हैं, बहुत भरोसा है। इसके बाद अभिनेता कहते हैं कि आपको शादी किसने कराई थी और कितनी देर में कराई थी। इसके बाद उनकी मां कहती हैं कि मेरी शादी तो जम्मू में हुई थी और उसमें पूरी रात लगी थी। वीडियो में आगे अनुपम खेर पंड़ित से कुछ सवाल जवाब करते हैं और फिर दुलारी ने पुजारी से अपने पोते सिकंदर खेर की शादी के बारे में पूछा। पुजारी ने अपने जवाब में कहा कि सिकंदर ने सब कुछ सीख लिया है और जल्द ही शादी कर लेंगे। दुलारी पुजारी का जवाब सुनकर बहुत खुश हुईं। बाद में अनुपम खेर ने भी अपनी मां की तारीफ की जिससे वह और भी खुश हो जाती हैं। परिवार के साथ की मस्ती आपको बता दें कि ये वीडियो पिछले महीने दिल्ली में अनुपम खेर की भतीजी वृंदा खेर की शादी समारोह का बताया जा रहा है। शादी में अनुपम खेर ने अपने पूरे परिवार के साथ भाग लिया था और परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मस्ती की थी। इससे पहले भी उन्होंने शादी के फंक्शनों की वीडियो शेयर की थी। द कश्मीर फाइल्स में आएंगे नजर वही बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 80 के अंत और 90 के शुरुआती सालों में कश्मीर में हुई कश्मीरी पंड़ितों की हत्या और आत्याचार पर आधारित है। फिल्म कश्मीर फाइल्स 26 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी। आपको बता दें कि सिकंदर खेर बीते दिनों वेब सीरीज आर्या में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने दौलत का किरदार निभाया है। वेब सीरीज में सिकंदर खेर के साथ अभिनेत्री सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थीं।

Comments


Upcoming News