मलाइका अरोड़ा को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा, 'सबसे ज्यादा वो लोग ही...'

Khoji NCR
2022-01-04 09:39:29

मुंबई। सितारों के निजी जीवन में क्या हो रहा है, इस पर फैंस की नजर होती है। कई बार वह फिल्मों से अलग उनके निजी जीवन को लेकर भी उन्हें ट्रोल कर देते हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर ट्रोल्स को लेकर बहुत ज

यादा नहीं सोचते हैं। कई बार अर्जुन को उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लेकर ट्रोल किया गया है। अपने से बड़ी उम्र की महिला को डेट करने के लेकर अर्जुन ट्रोल्स के निशाने पर रहे हैं। इसे लेकर एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि मुझे लगता है कि हम इन कमेंट्स का 90 प्रतिशत हिस्सा भी नहीं देखते हैं, इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है। यह सब नकली होता है। कई ट्रोलर्स ही मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मरते हैं, तो आप इन कहानियों पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं वह मेरा विशेषाधिकार है। इसके अलावा लोगों को इस बात से परेशान नहीं होना चाहिए कि किसकी उम्र कितनी है। हमें बस जीना चाहिए। जीयो, जीने दो और आगे बढ़ो। मुझे लगता है कि उम्र को देखकर किसी रिश्ते पर अपने विचार प्रकट करना मूर्खता है। आपको बता दें कि हाल ही में जहां साल 2022 की शुरूआत हर किसी ने एक साथ बहुत ही धूमधाम से की थी। वहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लिए ये दिन ज्यादा खास नहीं था। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह थी अर्जुन कपूर का COVID-19 पॉजिटिव होना। दरअसल, अर्जुन की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव और मलाइका की निगेटिव आई थी। ऐसे में यह कपल न्यू इयर के मौके पर एक-दूसरे से दूर है।

Comments


Upcoming News