ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर कपूर ने पिता को लेकर लिया ये बड़ा फैसला! सुनकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Khoji NCR
2021-11-19 08:33:34

नई दिल्ली, बॉलीवुड में इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनें हुए हैं। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे रोमांटिक कपल्स की लिस्ट में गिनी जाती है। वहीं श

दी की खबरों के सा​थ उनके नए घर यानी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की भी खूब चर्चा हो रही है। दोनों का ये घर अभी तक पूरी तरह से बना नहीं है इसका काम अभी चल रहा है। मीडिया में अक्सर आलिया, रणबीर के साथ नीतू कपूर को भी कंस्ट्रक्शन साइट पर देखा जाता है। इसी बीच अब रणबीर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर रणबीर और ​आलिया के नए घर से जुड़ी है। तो आइए जानते हैं क्या है वो? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर के एक खास और करीबी ने न्यूज पोर्टल से बात चीत में खुलासा किया है कि उनके इस घर में पिता ऋषि कपूर की यादों को संभाला कर रखा जाएगा। रणबीर अपने इस नए घर में पिता से जुड़ी सभी चीजों को बड़े ही प्यार और सम्मान के साथ सहेज कर रखना चाहता हैं। वहीं रणबीर ही नहीं बल्कि आलिया भी अपने इस घर में ऋषि की यादों को बड़े पैमाने पर सहेज कर रखेंगी ताकि हमेशा ये फील होता रहे कि वो उनके साथ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया किया है कि रणबीर—आलिया के नए घर में ऋषि कपूर की पसंदीदा कुर्सी से लेकर उनकी पसंदीदा किताबों की बुकशेल्फ़ तक और उनकी छोटी—छोटी चीजों को संभालकर रखने के लिए एक खास कमरा बनाया जाएगा। इस कमरे को बनाने में रणबीर खुद हर छोटी—बड़ी बातों पर खास तौर पर ध्यान दे रहे हैं। यही कारण है कि उनके इस नए घर के बनने में काफी वक्त लग रहा है।

Comments


Upcoming News